जन शिकायतों का निष्पादन ससमय करें : डीएम
फोटो संख्या : 43जन शिकायतों की डीएम ने की समीक्षाप्रतिनिधि, समस्तीपुर समाहरणालय के डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को जन शिकायतों से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने की सख्त हिदायत देते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि जनहित में सभी पदाधिकारी जन शिकायतों से संबंधित आवेदन को प्राथमिकता दें. साथ ही ससमय […]
फोटो संख्या : 43जन शिकायतों की डीएम ने की समीक्षाप्रतिनिधि, समस्तीपुर समाहरणालय के डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को जन शिकायतों से संबंधित आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने की सख्त हिदायत देते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि जनहित में सभी पदाधिकारी जन शिकायतों से संबंधित आवेदन को प्राथमिकता दें. साथ ही ससमय प्रतिवेदन भी समर्पित करें ताकि उचित व्यक्तियों को समुचित लाभ न्याय के साथ मिल सके. समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री सेवा यात्रा, सचिवालय, मुख्य सचिव व डीएम जनता दरबार के लंबित जन शिकायतों को देख डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए गैर जवाबदेह नहीं बनने की सलाह दी. मुख्यमंत्री सेवा यात्रा से जुड़े सभी 337, मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े 230 मामलों को अविलंब निष्पादित करने की भी हिदायत दी गयी. वहीं एसडीओ दलसिंहसराय को आरटीपीएस से जुड़े मामलों क ी मॉनीटरिंग करते हुए बीडीओ व सीओ को ससमय निष्पादित करने की भी हिदायत दी. डीएम ने शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में अविलंब तेजी लाने का भी निर्देश दिया. डीइओ बीके ओझा ने बताया कि विभागीय निर्देश पर स्थानांतरित हुये कर्मियों के अभाव के कारण कई कार्य अभी भी मंथर गति से चल रहा है. जल्द ही इसमें तेजी लाते हुए मामलों का निष्पादन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










