Samastipur News:रोसड़ा में 152 परिवारों काे घर का सपना पूरा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:रोसड़ा में 152 परिवारों काे घर का सपना पूरा

रोसड़ा नगर परिषद सभागार सोमवार को उस समय ऐतिहासिक पल का गवाह बना जब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत बने घरों की चाबी पाकर 152 परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

विज्ञापन

Samastipur News: रोसड़ा : रोसड़ा नगर परिषद सभागार सोमवार को उस समय ऐतिहासिक पल का गवाह बना जब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अंतर्गत बने घरों की चाबी पाकर 152 परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे. नप की सभापति मीरा सिंह, उप सभापति बबीता कुमारी ने लाभुकों को विधिवत चाभी सौंपकर उनके जीवन के नये अध्याय की शुरुआत कराई. सभापति एवं उप सभापति ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि सबका सपना, सबका घर की परिकल्पना अब साकार रूप ले रही है. साथ ही लाभुकों से आग्रह किया कि वे अपने नये घर को स्वच्छ, सुंदर एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बनायें. चाबी वितरण के बाद लाभुकों के चेहरों पर उमंग और संतोष की झलक साफ दिखी. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य सरकार एवं नगर परिषद के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया. मौके पर पूर्व अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह, लक्ष्मण पासवान, उषा देवी, ईओ उपेन्द्रनाथ वर्मा, नगर प्रबंधक मो. कलीमुद्दीन अंसारी, आवास योजना प्रभारी सुधेंदु कुमार गौतम, योजना प्रभारी सुमित कुमार, सीएलटीसी प्रभारी हुकुमदेव यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन