जागरण में कमेटी के मंत्री पर हमला, चार नामजद

वारिसनगर : मथुरापुर ओपी से सटे बाजार समिति प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में पूजा कमेटी के संगठन मंत्री अमरेश कुमार के साथ मारपीट के मामले में चार लोगों को आरोपित किया गया है. वहीं बिना अनुमति प्रोग्राम करने को लेकर पुलिस ने भी पूजा समिति पर एक मामला दर्ज […]
वारिसनगर : मथुरापुर ओपी से सटे बाजार समिति प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में पूजा कमेटी के संगठन मंत्री अमरेश कुमार के साथ मारपीट के मामले में चार लोगों को आरोपित किया गया है.
वहीं बिना अनुमति प्रोग्राम करने को लेकर पुलिस ने भी पूजा समिति पर एक मामला दर्ज कराया है. इधर, जख्मी पूजा मंत्री अमरेश ने कहा है कि 30 जनवरी की रात्रि बाजार समिति प्रांगण में भगवती जागरण चल रहा था. इसी बीच कुछ युवक अश्लील गाना गाने के लिए कलाकारों को दबाव देने लगे.
जब उनके द्वारा इसका विरोध किया गया तो मथुरापुर के विजय कुमार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार व गुदरी बाजार के कृष्ण कुमार व अन्य पांच-सात लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. पिस्तौल दिखाते हुए गले में पहने सोने चेन व पूजा में खर्च के लिए रखे 45 हजार रुपये भी छीन लिये. कहा कि लोगों ने घायलावस्था में इन्हें समस्तीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया.
दूसरी ओर ओपी में पदस्थापित एएसआई अनिल कुमार सिंह ने भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि बाजार समिति में जब आरोपी अमरेश की तलाश में गया तो पता चला कि अमरेश कुमार के द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर बिना अनुमति के जागरण व गाना का प्रोग्राम किया गया है. जहां गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




