शिवाजीनगर में मुखिया की बहू की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर : जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सरहिल्ला गांव में मंगलवार की देर शाम विभूतिपुर के बेलसंडी पंचायत की मुखिया किरण देवी के पुत्र एवं पुत्रवधू पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. फायरिंग में मुखिया का पुत्र सिद्धार्थ बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी पत्नी नेहा कुमारी (22) की मौत हो गयी. हमलावर बाइक से […]
समस्तीपुर : जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सरहिल्ला गांव में मंगलवार की देर शाम विभूतिपुर के बेलसंडी पंचायत की मुखिया किरण देवी के पुत्र एवं पुत्रवधू पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की.
फायरिंग में मुखिया का पुत्र सिद्धार्थ बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी पत्नी नेहा कुमारी (22) की मौत हो गयी. हमलावर बाइक से तीन की संख्या में पहुंचे थे. घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गये. बताया जाता है कि हमलावरों ने मुखिया पुत्र सिद्धार्थ पर 26 दिसंबर को भी हमला किया था.
इस घटनामें अपराधियों की गोली से सिद्धार्थ गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. सिद्धार्थ को पैर में गोली लगी थी. घटनास्थल पर मौजूद सिद्धार्थ के मित्र वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ मंगलवार को अपने जख्म का ड्रेसिंग कराने के लिए पत्नी नेहा के साथ कार से डॉक्टर के यहां गया था. वहां से दोनों शिवाजीनगर के सरहिल्ला गांव स्थित अपनी मौसी से मिलने के लिए पहुंचे थे. मौसी के यहां कार से ये उतर ही रहे थे कि अचानक बाइक से तीन युवक पहुंचे और सिद्धार्थ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










