मोरवा में 24 घंटे में ठंड से 10 लोगों की गयी जान!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 12:39 AM
विज्ञापन
मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जाता है कि भीषण ठंड के कारण इंद्रबारा और मरीचा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई हैं. वहीं निकसपुर, बनबीरा और धर्मपुर बांदे में एक-एक लोग मौत के शिकार हुए हैं. बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जाता है कि भीषण ठंड के कारण इंद्रबारा और मरीचा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई हैं. वहीं निकसपुर, बनबीरा और धर्मपुर बांदे में एक-एक लोग मौत के शिकार हुए हैं.
बताया जाता है कि मरीचा में शिवनंदन राय, महेश्वर महतो और कृष्ण सिंह की मौत विगत रात्रि हो गई. जबकि गुरुवार की सुबह को इंद्रबारा के कमल राय, रविया देवी, मैंमूल खाटून की मौत ठंड से हुई बतायी जाती है. धर्मपुर बांदे में परमेश्वर महतो की 50 वर्षीय पत्नी शिव कुमारी देवी की मौत घास काटने के क्रम में ठंड से हो गयी. मुखिया विभा देवी के द्वारा कबीर अंत्येष्टि की राशि प्रदान की गई है.
बताते चलें कि मोरवा प्रखंड क्षेत्र में अब तक करीब 22 लोगों की मौत ठंड से हो चुकी है. कई लोग अभी ठंड से बीमार बताये जाते हैं. इन्द्रवारा की मुखिया कुमारी बंदना की तरफ से मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि की राशि प्रदान की गई. मरीचा पंचायत से एक साथ जब तीन लोगों की शव यात्रा निकली तो लोग इसे प्रकृति की क्रूर लीला बता रहे थे. आश्चर्य की बात यह है कि इन मौतों को लेकर पुष्टि तो दूर प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










