तिरहुत के स्लीपर कोच में यात्रियों का सामान छीना
Updated at : 21 Dec 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : 13157 कोलकता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्रियों के सामान की छीन लिया गया. दोनों यात्री समस्तीपुर के रहने वाले हैं. घटना झाझा स्टेशन के पास घटी. जिसके बाद दोनों यात्रियों ने समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचकर जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने दोनों […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : 13157 कोलकता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहे यात्रियों के सामान की छीन लिया गया. दोनों यात्री समस्तीपुर के रहने वाले हैं. घटना झाझा स्टेशन के पास घटी. जिसके बाद दोनों यात्रियों ने समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचकर जीआरपी थाना में मामला दर्ज कराया है.
जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने दोनों मामलों को 00 केस दर्ज कर आगे की जांच के लिये झाझा जीआरपी को भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना 17 दिसंबर को रवाना होने वाली तिरहुत एक्सप्रेस में घटी.
इसमें एक महिला यात्री दलसिंहसराय की रहने वाली सुमन कुमारी भी शामिल हैं. जो उक्त ट्रेन के एस 6 कोच के 21 नंबर सीट पर सफर कर रही थी. जबकि दूसरा यात्री उजियारपुर के रहने वाले महेश शर्मा है, जो सपरिवार उसी ट्रेन के एस 7 कोच के सीट संख्या 10,11 व 13 में अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे.
इस बाबत दोनों यात्रियों ने दर्ज कराये गये मामले में बताया है कि महिला पश्चिम बंगाल के चितपुर तो महेश शर्मा कोलकता से सफर करने के लिये ट्रेन में सवार हुये थे. इस दौरान ट्रेन जैसे ही झाझा स्टेशन पहुंची. वहां दो युवकों ने ट्रेन में चढ़कर उनके समानों को छीन लिया. जब तक वह लोग कुछ समझ पाते युवक ट्रेन से कूदकर फरार हो गये. इसके बाद ट्रेन खुल गयी. इसमें पर्स व अन्य समान शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




