अवध-असम एक्सप्रेस 13 दिसंबर को हुई रद्द

समस्तीपुर : नागरिकता बिल के विरोध में पूर्वोत्तर भारत में चल रहे रेल रोको अभियान का असर ट्रेनों पर भी दिखाई पड़ने लगा है. इस कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस का परिचालन 13 दिसंबर को रद्द करने का निर्णय लिया है. वहीं, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस बुधवार को समस्तीपुर नहीं आयी. यह […]
समस्तीपुर : नागरिकता बिल के विरोध में पूर्वोत्तर भारत में चल रहे रेल रोको अभियान का असर ट्रेनों पर भी दिखाई पड़ने लगा है. इस कारण पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस का परिचालन 13 दिसंबर को रद्द करने का निर्णय लिया है. वहीं, 15909 अवध-असम एक्सप्रेस बुधवार को समस्तीपुर नहीं आयी. यह ट्रेन रद्द रही.
15909/25909 के 10 दिसंबर के रद्द रहने के कारण 25910 जीवछ लिंक कोच भी 12 दिसंबर को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इधर 15910 अवध-असाम एक्सप्रेस को दिमापुर तक व 12 दिसंबर को रवाना होने वाली 15909 अवध-असाम एक्सप्रेस को गुवाहाटी तक चलाने का निर्णय किया गया है.
इधर, 11 दिसंबर को रवाना होने वाली 12423 डिब्रुगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को गुवाहाटी तक ही चलाया जायेगा. जबकि 12 दिसंबर को रवाना होने वाली 20503 राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन भी गुवाहाटी तक ही होगा. गुवाहाटी व डिब्रुगढ़ टाउन के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










