समय से आधा घंटे पहले पहुंची राजधानी एक्सप्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

करीब 30 मिनट समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन समस्तीपुर : सबसे बड़ी शिकायत रेलवे से ट्रेनों की लेटलतीफी की रहती है. वहीं, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की देर संध्या अपने तय समय से आधा घंटे पहले ही समस्तीपुर स्टेशन पहुंच गयी. जिसके बाद मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार ट्रेन को […]
विज्ञापन
करीब 30 मिनट समस्तीपुर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
समस्तीपुर : सबसे बड़ी शिकायत रेलवे से ट्रेनों की लेटलतीफी की रहती है. वहीं, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की देर संध्या अपने तय समय से आधा घंटे पहले ही समस्तीपुर स्टेशन पहुंच गयी. जिसके बाद मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार ट्रेन को समस्तीपुर जंक्शन पर उसके तय समय से रवाना किया गया.
यह ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन 6.10 बजे ही आ गयी. समस्तीपुर से इसके प्रस्थान का समय 6.45 बजे हैं. ट्रेन को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर ही रखा गया. इस दौरान स्टेशन पहले पहुंचे यात्री भी इस ट्रेन को स्टेशन पर खड़ी देखकर अचंभित हो गये. यह खगड़िया होते हुए समस्तीपुर जंक्शन ही रुकती है. इसे मुजफ्फरपुर के लिये रवाना कर दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










