17 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप, 10वीं पास और आईटीआई युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
जिला नियोजनालय समस्तीपुर 17 जुलाई को एक रोजगार शिविर का आयोजन कर रहा है. इस कैंप में विजन इंडिया कंपनी लिमिटेड हेल्पर पद के लिए 10वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं का चयन करेगी. यह योग्य युवाओं के लिए शानदार अवसर है.
Samastipur News: जिला नियोजनालय की ओर से 17 जुलाई को रोजगार शिविर (जॉब कैंप) का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में विजन इंडिया कंपनी लिमिटेड के लिए हेल्पर पद पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.
10वीं पास और आईटीआई अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर
जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि जॉब कैंप में 10वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से नियमित वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा. वहीं, कंपनी द्वारा साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.
जिला नियोजनालय ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










