कारोबार के लिए अल्पसंख्यकों को 5 % ब्याज पर मिलेगा ऋण

समस्तीपुर : राज्य संपोषित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये अल्पसंख्यकों को व्यवसाय करने के लिये 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण मुहैया कराया जायेगा़ इस आशय की जानकारी देते हुये जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस योजना का लाभ मुस्लिम, इसाई, सिख, […]
समस्तीपुर : राज्य संपोषित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये अल्पसंख्यकों को व्यवसाय करने के लिये 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण मुहैया कराया जायेगा़ इस आशय की जानकारी देते हुये जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी अनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस योजना का लाभ मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध, पारसी एवं जैन समुदाय को दिया जायेगा.
इसके लिये जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में 31 दिसंबर 2019 तक आवेदन लिया जायेगा़ आवेदकों का चयन राज्य सरकार के द्वारा गठित जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा किया जायेगा़ चयन समिति के द्वारा अनुशंसित व चयनित सूची प्राप्त होने के उपरांत आवेदकों एवं निगम के बीच एकरारनामा तथा गारंटी बांड निष्पादित होने के बाद ऋण की स्वीकृति दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










