कॉलेज छात्रावास में शव मिलने पर भड़का अभाविप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Author Prakash kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

अभाविप के प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर कॉलेज के जर्जर छात्रावास में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कॉलेज और जिला प्रशासन की लापरवाही बताते हुए तत्काल उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने 2021 से नए छात्रावास निर्माण की मांग को भी दोहराया है।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर महाविद्यालय परिसर स्थित वर्षों से बंद और जर्जर छात्रावास में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है. संगठन ने इस घटना के लिए कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2021 से नए छात्रावास निर्माण की कर रहे हैं मांग

अभाविप के प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि परिषद वर्ष 2021 से लगातार जर्जर छात्रावास को ध्वस्त कर उसकी जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया छात्रावास बनाने की मांग करती रही है.

उन्होंने कहा कि संगठन ने कई बार लिखित रूप से प्रशासन को आगाह किया था कि यह परित्यक्त भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है और यहां कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है. अब वही आशंका सच साबित हुई है.

प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

अनुपम कुमार झा ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों और अन्य छात्र संगठनों के दबाव में महाविद्यालय प्रशासन ने इस जर्जर भवन को हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की इसी उदासीनता का परिणाम है कि आज इतनी गंभीर घटना सामने आई है.

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और परिसर का सुरक्षित शैक्षणिक माहौल बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

अभाविप ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक छात्रहित में आंदोलन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में फर्जी टिकट गिरोह पर रेलवे की कार्रवाई, जाली टिकट के साथ यात्री गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन