विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए लगेगा विशेष कैंप, जारी हुआ शेड्यूल

Author Prakash kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर जिले में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों के अंतिम वेतन निर्धारण के लिए जिला शिक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। कैंप मोड में लंबित मामलों का निपटारा कर जल्द वित्तीय लाभ और एरियर भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

Samastipur News: सक्षमता परीक्षा-1, 2, 3 एवं 4 उत्तीर्ण कर स्थानीय निकाय से विशिष्ट शिक्षक बने अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. जिले में इन शिक्षकों के अंतिम वेतन निर्धारण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की स्थापना शाखा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) जमालुद्दीन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ऑनबोर्डिंग के बाद फिलहाल शिक्षकों को केवल मूल वेतन के आधार पर भुगतान किया जा रहा है. अब नियमानुसार अंतिम वेतन निर्धारण कर वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा और बकाया अंतर वेतन (एरियर) का भी भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

सेवा पुस्तिका के साथ तय तिथि पर पहुंचेंगे प्रखंड

सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के संबंधित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका निर्धारित तिथि पर शिक्षा भवन स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. इससे वेतन निर्धारण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में नए डिग्री कॉलेजों में शुरू हुई पढ़ाई, पांच प्रखंडों के छात्रों को मिला लाभ

कैंप मोड में होगा लंबित मामलों का निपटारा

जिला शिक्षा प्रशासन का कहना है कि कैंप मोड में कार्य होने से लंबित मामलों का तेजी से निपटारा होगा. इससे शिक्षकों को बिना किसी अनावश्यक देरी के उनका वित्तीय लाभ और एरियर मिल सकेगा.

प्रखंडवार कैंप की तिथियां

  • 20-21 जुलाई: पूसा, ताजपुर, मोरवा एवं सरायरंजन
  • 22-23 जुलाई: उजियारपुर, समस्तीपुर, पटोरी एवं मोहनपुर
  • 24-25 जुलाई: दलसिंहसराय, मोहिउद्दीननगर, कल्याणपुर एवं रोसड़ा
  • 27-28 जुलाई: वारिसनगर, खानपुर, विभूतिपुर एवं विद्यापतिनगर
  • 29-30 जुलाई: सिंघिया, हसनपुर, बिथान एवं शिवाजीनगर

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में ईआरएसएस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के लिए 13 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति


विज्ञापन
Prakash Kumar

लेखक के बारे में

By Prakash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन