कवि सम्मेलन के साथ रामकथा संपन्न
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हसनपुर : कवि सम्मेलन के साथ देवधा में जारी रामकथा संपन्न हो गया. पुरानी पोखर के निकट 15 नवंबर से जारी कथा के दौरान आचार्य शिवेंद्र महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र का बखान कर लोगों को उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया. कवि सम्मेलन में विजय व्रत कंठ की प्रस्तुत की गयी रचना जिनके […]
विज्ञापन
हसनपुर : कवि सम्मेलन के साथ देवधा में जारी रामकथा संपन्न हो गया. पुरानी पोखर के निकट 15 नवंबर से जारी कथा के दौरान आचार्य शिवेंद्र महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र का बखान कर लोगों को उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया. कवि सम्मेलन में विजय व्रत कंठ की प्रस्तुत की गयी रचना जिनके बल और बुद्धि का लग न सके अनुमान, जय हो जय हो जय तेरी रामभक्त हनुमान भक्तों को खूब भाया.
पूर्व प्राचार्य डा. रामविलास राय की राम हैं गौरव भारत के, वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर की रिश्तों को अब कौन निभाये और डॉ परमानंद मिश्र की रचना रामायण की बात निराली से समां बांध दिया. वहीं गोविंद राकेश, प्रो. प्रवीण प्रभंजन, युवा कवि राहुल भारद्वाज, शेफालिका झा, दिव्या चौहान, विजय कुमार, अमित मिश्र की रचना जमकर तालियां बटोरी.
स्वागत रंजीव प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद चंदन कुमार राय ने दिया. कवियों को अंग-वस्त्र, पाग एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. चन्दन प्रसाद सिंह, रौशन प्रसाद सिंह, सुमित कुमार, जितेंद्र प्रसाद सिंह, कन्हैया राय, संतोष मिश्र, गजाधर मिश्र, फूलेना प्रसाद राय, चित्तनारायण चौधरी, कमल किशोर राय आदि आयोजन में सक्रिय रहे. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक निषाद एवं विधायक राज कुमार राय थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










