विद्यापति धाम स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी पर चढ़े श्रद्धालु की हाईटेंशन तार से झुलसकर मौत

Updated:
विज्ञापन
विद्यापति धाम में उमड़ी भीड़  | Prabhat Khabar Network

विद्यापति धाम में उमड़ी भीड़ | Prabhat Khabar Network

विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ऊपर चढ़े एक श्रद्धालु की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

विज्ञापन

Vidyapatidham Train Accident: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर स्थित विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. बाबा विद्यापति धाम में पूजा-अर्चना करने पहुंचे एक श्रद्धालु की मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़कर दूसरी ओर जाने के दौरान 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई.

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान गढ़सिसई पंचायत के वार्ड 1 निवासी अशर्फी महतो के 42 वर्षीय पुत्र राम कृपाल महतो के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ पूजा करने आए थे.

  • जल्दबाजी पड़ी भारी: प्लेटफॉर्म नंबर दो पर काफी देर से मालगाड़ी खड़ी थी. दूसरी तरफ जाने की जल्दबाजी में राम कृपाल टैंकर पर चढ़ गए.
  • हाईटेंशन तार की चपेट में आए: ऊपर पहुंचते ही 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन की चपेट में आ गए और तेज धमाके के साथ उनकी जान चली गई.
  • परिजनों में कोहराम: आरपीएफ ने शव को कब्जे में लिया. पत्नी और परिजनों के चीख-पुकार से स्टेशन पर माहौल गमगीन हो गया.

सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

श्रावणी सोमवारी को लेकर प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए गए थे. लेकिन रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई.

  • जब प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी खड़ी थी, तो यात्रियों को चढ़ने से रोकने के लिए सुरक्षा घेरा या आरपीएफ/जीआरपी जवान तैनात क्यों नहीं थे.
  • भीड़ नियंत्रण के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता या पुख्ता इंतज़ाम नहीं किया गया था, जिससे श्रद्धालु जोखिम उठाने पर मजबूर हुए.
  • स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी में आग लगने से हड़कंप, डीआरएम के नेतृत्व में हाई लेवल जांच शुरू


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन