डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विवि को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विवि को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को एशिया फेसिफिक ट्रिपल ई-अवाॅर्ड देने के लिए विश्व के चयनित पांच संस्थानों में शामिल किया गया है. यह अवाॅर्ड विश्व का एक सम्मान जनक एवं प्रतिष्ठित पुरस्कार के श्रेणी में आता है, जो उच्च शिक्षा में अभिनव प्रयोग और उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है. इसके […]

विज्ञापन

पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय को एशिया फेसिफिक ट्रिपल ई-अवाॅर्ड देने के लिए विश्व के चयनित पांच संस्थानों में शामिल किया गया है. यह अवाॅर्ड विश्व का एक सम्मान जनक एवं प्रतिष्ठित पुरस्कार के श्रेणी में आता है, जो उच्च शिक्षा में अभिनव प्रयोग और उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है.

इसके लिए विश्व भर के सैकड़ों विश्वविद्यालय में से उत्कृष्ट को चयन कर ��्रथम पांच की श्रेणी लाकर खड़ा किया जाता है. कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि विवि को डॉ थार्सटेन किलवे की ओर से पत्र जारी कर यह जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. इस विवि को यह सम्मान घरों में कचरे का उपयोग और सौर ऊर्जा के उपयोग से स्वच्छ पर्यावरण के लिए दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन