ग्रामीणों ने एसआई पर किया मिर्ची पाउडर से हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर बरहेता में ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मियों व पुलिस पदाधिकारी पर ग्रामीणों ने मिर्ची पाउडर हमला बोल दिया. इससे थाने के एसआई आफताब आलम जख्मी हो गये. उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बावत विद्युत विभाग और पुलिस पदाधिकारी की ओर से […]
विज्ञापन
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के भगवानपुर बरहेता में ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मियों व पुलिस पदाधिकारी पर ग्रामीणों ने मिर्ची पाउडर हमला बोल दिया. इससे थाने के एसआई आफताब आलम जख्मी हो गये. उनका उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.
घटना के बावत विद्युत विभाग और पुलिस पदाधिकारी की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें दस लोगों को आरोपित किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि करीब दस दिन पूर्व बरहेता गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था. जिसको बदलने के लिए विद्युत विभाग की टीम पहुंची थी.
बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर लगाने वाले स्थल को लेकर ग्रामीणों व विद्युत कर्मियों के बीच विवाद शुरू हो गया. ग्रामीणों ने पूर्व निर्धारित स्थल पर ट्रांसफार्मर लगाने से रोक दिया. इस बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे थाने के एसआई आफताब आलम ने लोगों को समझाबुझा कर तत्काल ट्रांसफार्मर पूर्व स्थल पर ही लगाने की बात कहने लगे. इसी बात को लेकर ग्रामीण उत्तेजित हो गये. अचानक मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया.
जिसके कारण एसआई जख्मी हो गये. उनकी आंखों में मिर्च का पाउडर चला गया है. तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया. घटना के बावत विद्युत विभाग के जेई सुभाष कुमार ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में आवेदन दिया है.
जिसमें गांव के ही रामबालक साह, अरुण साह व दिलीप साह को आरोपित किया गया है. इधर, मिर्ची पाउडर से हमला को लेकर एसआई श्री आलम ने भी गांव के दस लोगों को आरोपित करने की बात कही है. जेई श्री कुमार का बताना है कि जले ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय पर बदले जाने की प्रक्रिया विभागीय नियमानुसार पूर्व से जारी है. आवेदन के उपरांत विभागीय अनुमति के बाद ही बदलने की बात होगी. इस बीच विद्युत व्यवस्था बाधित करना असंवैधानिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










