जितवारपुर काॅलेज के फील्ड से हथियार के साथ दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से हथियार व गोली बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधी शहर के चीनी मिल चौक निवासी गुलाम अहमद रजा उर्फ अहमद और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ […]
समस्तीपुर : आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से हथियार व गोली बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधी शहर के चीनी मिल चौक निवासी गुलाम अहमद रजा उर्फ अहमद और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर बांदे गांव निवासी अभिषेक कुमार उर्फ हनी है. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया है.
सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जितवारपुर कालेज फिल्ड में पालीवाल ड्रग एजेंसी लूट कांड का मुख्य अभियुक्त मनी राम अपन अन्य अपराधी सहयोगियों के साथ जुटा है. जहां शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनायी जा रही है.
सूचना के आधार पर सदर डीएसपी श्री कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, पुअनि नगर थाना संजय कुमार शामिल किये गये. टीम ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए जितवारपुर फिल्ड की घेराबंदी कर छापामारी शुरू कर दी. इस क्रम में गुलाम अहमद रजा उर्फ अहमद (28) एवं अभिषेक कुमार उर्फ हनी (19) को हथियार एवं लूट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने भागने वाले व्यक्ति का नाम नगर थाना के मालगोदाम कबीर आश्रम मोहल्ला निवासी मनीष कुमार राम उर्फ मन्नी राम उर्फ मनिया एवं चीनी मिल का राहुल कुमार उर्फ चुसनी बताया गया है. डीएसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान फरार हुए मनिया व चुसनी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
गरुआरा चौर में लूटी गयी थी बाइक
छापामारी के दौरान गिरफ्तार अहमद व हनी के पास बरामद हुई पलसर बाइक गरुआरा चौर से लूटी गयी थी. पुलिस का बताना है कि अपराधियों ने गत 8 नवंबर को बाइक लूटी थी. बरामद हुई बाइक को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










