मेयारी में विवाहिता की बाइक के लिए फांसी लगा कर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा सरायरंजन : थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी पंचायत के रहुआ बहाव गांव के वार्ड 8 में बाइक के लिए विवाहिता की फांसी लगा कर हत्या दी गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इस […]
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा
सरायरंजन : थाना क्षेत्र के वाजिदपुर मेयारी पंचायत के रहुआ बहाव गांव के वार्ड 8 में बाइक के लिए विवाहिता की फांसी लगा कर हत्या दी गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में मृतका के पिता ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
मृतका गांव के ही चंदन राय की पत्नी सुनीता देवी (22) है. कांचा गांव निवासी मृतका के पिता महेंद्र राय ने आवेदन में कहा है कि डेढ़ साल पूर्व पुत्री की शादी परम राय के पुत्र चंदन कुमार के साथ दान-दहेज देकर की थी. शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज स्वरूप मोटरसाइकिल की मांग करने लगे.
मायके की माली हालत को देखते हुए सुनीता बाइक दिलाने में असमर्थता जताई थी. जिसके बाद ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे. गुरुवार को मौका का फायदा उठा कर फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी. आवेदन में पति समेत ससुराल वालों को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन के आलोक में घटना की जांच की जा रही है. कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










