समस्तीपुर होकर धनबाद के लिए मिली स्पेशल ट्रेन
Updated at : 31 Oct 2019 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया कोर्ट से पटना भी चलेगी ट्रेन समस्तीपुर : रक्सौल से धनबाद व रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रक्सौल से यह ट्रेन 31 नवंबर को ट्रेन संख्या 82326 के साथ रवाना की जायेगी. जबकि धनबाद से यह ट्रेन 3 नवंबर को ट्रेन संख्या 82325 के साथ रवाना होगी. रक्सौल से आने वाली सुविधा […]
विज्ञापन
पूर्णिया कोर्ट से पटना भी चलेगी ट्रेन
समस्तीपुर : रक्सौल से धनबाद व रक्सौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रक्सौल से यह ट्रेन 31 नवंबर को ट्रेन संख्या 82326 के साथ रवाना की जायेगी. जबकि धनबाद से यह ट्रेन 3 नवंबर को ट्रेन संख्या 82325 के साथ रवाना होगी. रक्सौल से आने वाली सुविधा स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन 23 बजे आयेगी. जबकि यह 23.05 बजे रवाना की जायेगी.
धनबाद इसके पहुंचने का समय दिन के 11.30 बजे है. इसी तरह धनबाद से आने वाली ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन रात 2 बजे आयेगी. इस ट्रेन का ठहराव रक्सौल्, घोड़ासहन, सीतामढी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, लहेरियासराय, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बछवारा, बरौनी, किउल, झाझा दिया गया है. इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 5, स्लीपर के 8, एसी के 2 डब्बे शामिल होंगे.
कोसी के यात्रियों को भी मिली स्पेशल ट्रेन
कोसी के यात्रियों को छठ के दौरान पूजा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. यह 31 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 03282 के साथ पटना से व 03281 के साथ पूर्णिया कोट से रवाना की जायेगी. यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से 15.30 बजे रवाना की जायेगी. इसके बाद इसका ठहराव बनमनखी,दौरम मधेपुरा, सहरसा जंक्शन 17.40 बजे आयेगी व 18.05 बजे रवाना होगी.
इसके बाद इसका ठहराव सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहब, राजेंद्रनगर होत हुये पटना जंक्शन 00.30 बजे पहुंचेगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन पटना से सुबह 04.45 बजे रवाना होगी. जो सहरसा जंक्शन 10 बजे दिन में आयेगी. पूर्णिया कोर्ट यह ट्रेन 13 बजे पहुंचेगी. इस बावत सीनियर डीसीएम विरेंद्र कुमार ने बताया कि सामान्य श्रेणी के 18 कोच शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




