पोखर में डूबने से युवक की मौत

मोरवा : हलई ओपी के रारियाही पंचायत स्थित रघुनाथपुर गांव के पोखर में डूबने से युवक की मौत हो गयी. मृतक वार्ड 12 निवासी प्रमोद साह का पुत्र नीरज कुमार (18) है. मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने इसकी सूचना हलई पुलिस […]
मोरवा : हलई ओपी के रारियाही पंचायत स्थित रघुनाथपुर गांव के पोखर में डूबने से युवक की मौत हो गयी. मृतक वार्ड 12 निवासी प्रमोद साह का पुत्र नीरज कुमार (18) है. मृतक चार बहनों में इकलौता भाई था. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने इसकी सूचना हलई पुलिस को दी.
मौके पर पहुंचे एएसआई आरपी प्रसाद ने शव की छानबीन करते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि नीरज अन्य चार-पांच लड़कों के साथ मंगलवार को पोखरे में नहाने गया था. इसी क्रम में वह गहरे पानी मे डूबने लगा तो उसके साथियों ने उसे बचाने का असफल प्रयास किया.
बाद में हो-हल्ला सुनकर लोग पोखर पर पहुंचकर किसी तरह युवक को पानी से बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार भी किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया फूलन सिंह ने इसकी सूचना सीओ और बीडीओ को दी. सीओ भोगेन्द्र यादव ने उचित मुआवजा का भरोसा दिलाया है. मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि की राशि प्रदान परिजनों को प्रदान की. घटना के बाद परिजनों के चीख-पुकार की बीच शव को अंत्यपरीक्षण के लिये समस्तीपुर भेजा गया. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में तीन लोगों की मौत डूबने से एक सप्ताह के भीतर हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










