लड़की को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोपी धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फेसबुक पर गंदे कमेंट कर एक लड़की को परेशान करने से संबंधित है मामला समस्तीपुर : जमशेदपुर की एक लड़की को फेसबुक व दूसरे सोशल मीडिया के मंच पर बदनाम करने के आरोपी आयुष वेदांत को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. जमशेदपुर पुलिस उसे लेकर चली गयी है. गिरफ्तार आयुष लहेरियासराय का रहनेवाला […]
विज्ञापन
फेसबुक पर गंदे कमेंट कर एक लड़की को परेशान करने से संबंधित है मामला
समस्तीपुर : जमशेदपुर की एक लड़की को फेसबुक व दूसरे सोशल मीडिया के मंच पर बदनाम करने के आरोपी आयुष वेदांत को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. जमशेदपुर पुलिस उसे लेकर चली गयी है. गिरफ्तार आयुष लहेरियासराय का रहनेवाला है.
आयुष वेदांत व उसके दोस्त कुंवर अमोल, श्रीकांत राठौर पर लड़की की एडिटेड तस्वीर व वीडियो वायरल कर कमेंट करने का आरोप है. इसे लेकर लड़की और उसका परिवार कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था.
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के एएसआई संजीव कुमार झा ने अपनी टीम के साथ बुधवार की रात मुजफ्फरपुर से आयुष को पकड़ा. बुधवार की रात ट्रेन छूट जाने की वजह से पुलिस ने उसे समस्तीपुर नगर थाना में रखा. फिर गुरुवार की सुबह उसे पुलिस अपने साथ लेकर जमशेदपुर के लिए निकल गयी. जमशेदपुर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक आयुष एवं इसके दो दोस्तों के विरुद्ध जमशेदपुर की एक लड़की ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
युवकों पर फेसबुक पर उसकी फ़ोटो लगाकर गंदे-गंदे कमेंट कर परेशान करने और भावनात्मक शोषण का आरोप लगाया गया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक दिल्ली में जॉब करता है. फेसबुक पर लड़की के साथ दोस्ती हुई थी. दरअसल लड़की ने फेसबुक की डीपी में अपना फेक फोटो लगा रखी थी. करीब छह माह पहले ये युवक डीपी का फोटो देखकर लड़की के फेसबुक फ्रेंड बन गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










