ePaper

चार जोड़ी सवारी गाड़ियां मेमू व दो कन्वेशनल रैक का डेमू में परिवर्तन

Updated at : 20 Aug 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
चार जोड़ी सवारी गाड़ियां मेमू व दो कन्वेशनल रैक का डेमू में परिवर्तन

दरभंगा हरनगर सवारी गाड़ी का भी बदला रैक समस्तीपुर :समस्तीपुर रेल मंडल ने 4 जोड़ी सवारी गाड़ी को डेमू से मेमू रैक में परिवर्त्तन करने व 2 कन्वेशनल रैक को डेमू रैक में परिवर्त्तन करने का निर्णय लिया है. इसमें 75231 मुजफ्फरपुर-रक्सौल डेमू सवारी गाड़ी को 63335 मेमू सवारी गाड़ी में परिवतित किया गया है. […]

विज्ञापन

दरभंगा हरनगर सवारी गाड़ी का भी बदला रैक

समस्तीपुर :समस्तीपुर रेल मंडल ने 4 जोड़ी सवारी गाड़ी को डेमू से मेमू रैक में परिवर्त्तन करने व 2 कन्वेशनल रैक को डेमू रैक में परिवर्त्तन करने का निर्णय लिया है. इसमें 75231 मुजफ्फरपुर-रक्सौल डेमू सवारी गाड़ी को 63335 मेमू सवारी गाड़ी में परिवतित किया गया है. इसी तरह 75232 रक्सौल-मुजफ्फरपुर को 63336 मेमू सवारी गाड़ी, 75237 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज डेमू को 63337 मेमू में बदला गया है.

इसी तरह 75238 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर डेमू ट्रेन को 63338 में बदला गया है. इसी तरह 75257 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज को 63333 में बदला गया है. जबकि 75258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर डेमू को 63334 में बदला गया है. 75259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज डेमू ट्रेन को 63341 मेमू में बदला गया है. 75260 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर डेमू ट्रेन को 63342 मेमू में परिवतित किया गया है. इधर 75238 डेमू ट्रेन को अब कांटी में 6.40 के बजाय 6.8 बजे आगमन होगा.

दरभंगा-हरनगर सवारी गाड़ी में भी बदलाव: 55575 दरभंगा-हरनगर सवारी गाड़ी को 75291 डेमू सवारी गाड़ी के तौर पर बदला गया है. इसी तरह 55576 हरनगर-दरभंगा पैसेंजर को 75292 डेमू पैसेंजर के रुप में नया रैक दिया जायेगा. 55577 दरभंगा-हरनगर सवारी गाड़ी का परिचालन 75293 डेमू सवारी गाड़ी के रुप में व 55578 हरनगर-दरभंगा पैसेंजर ट्रेन को 75294 के डेमू रैक के साथ रवाना किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन