समस्तीपुर में 102 एंबुलेंस सेवा ठप कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर :जिले के सरकारी अस्पतालों में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा ठप हो गयी है़ एंबुलेंस के कर्मी एवं चालकों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस का संचालन बंद कर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जिले में अचानक एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. खासकर इमरजेंसी […]
विज्ञापन
समस्तीपुर :जिले के सरकारी अस्पतालों में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा ठप हो गयी है़ एंबुलेंस के कर्मी एवं चालकों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर एंबुलेंस का संचालन बंद कर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जिले में अचानक एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है. खासकर इमरजेंसी सेवा से जुड़े गरीब मरीजों पर इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है़ इधर, हड़ताल पर गये जिले के एंबुलेंसकर्मी एवं चालक सोमवार को सदर अस्पताल में जुटे.
इसके बाद संघ के अध्यक्ष भोला कुमार के नेतृत्व में डीएचएस के सामने धरना-प्रदर्शन पर बैठ गये. एंबुलेंसकर्मियों ने स्वास्थ्य प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. धरना-प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंसकर्मी श्रम संसाधन विभाग द्वारा तय की गयी न्यूनतम मजदूरी देने, अतिरिक्त कार्य अवधि का अतिरिक्त भुगतान, पेमेंट स्लीप देने, राज्य स्वास्थ्य समिति एवं पीडीपीएल एंड एसएफ लिमिटेड के साथ एकरारनामा लागू करने, पुराने व जर्जर हो चुके एंबुलेंस को बदलने एवं कंपनियों द्वारा हटाये गये कर्मचारियों को नियुक्त करने की मांग कर रहे थे.
धरना प्रदर्शन में रमन कुमार, अभिनंदन कुमार, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार दास, रंजीत कुमार सिंह, सतीश प्रसाद सिंह, सिनोद मुखिया, राम सकल राय, पिंटू कुमार, चंद्र भूषण भगत, सुजीत कुमार एवं रामचंद्र शर्मा सहित कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










