समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान नहीं रहे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोजपा नेता व बिहार के समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया़ वह 57 वर्ष के थे़ रामचंद्र पासवान केंद्रीय मंत्री व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई थे़ पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बताया कि उनके चाचा को पिछले सप्ताह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : लोजपा नेता व बिहार के समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान का रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया़ वह 57 वर्ष के थे़ रामचंद्र पासवान केंद्रीय मंत्री व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के छोटे भाई थे़ पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बताया कि उनके चाचा को पिछले सप्ताह दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है़ उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पटना में किया जायेगा़
वह चार बार सांसद रहे़ 1999 में पहली बार, इसके बाद 2004 में और तीसरी बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे़ मई, 2019 में वह समस्तीपुर से लोकसभा चुनाव जीते थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










