शराब माफियाओं ने चौकीदार को पीटा

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमचक खैदर गांव में गांव के ही चौकीदार शुकुल पासवान को शराब माफियाओं ने मुखबीरी के आरोप में चौकीदार को बुरी तरह पीटा है. इससे उसे गंभीर रूप से चोट आयी है. सर्वप्रथम उसे इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते […]
कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमचक खैदर गांव में गांव के ही चौकीदार शुकुल पासवान को शराब माफियाओं ने मुखबीरी के आरोप में चौकीदार को बुरी तरह पीटा है. इससे उसे गंभीर रूप से चोट आयी है. सर्वप्रथम उसे इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बता दें कि एक दिन पूर्व नीमचक हैदर गांव से छह गाड़ियों के साथ पांच हजार लीटर शराब बरामद की गई थी. मामले में चकमेहसी पुलिस ने पांच लोगों को आरोपित किया था. इसमें नीमचक हैदर गांव निवासी प्रभात चौधरी, रवि चौधरी मिट्ठू राज महल व शाहरुख को नामजद आरोपी किया है.
साथ ही पांच सात अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बाबत चकमेहसी थानाध्यक्ष खुशबूद्दीन का बताना है कि एक दिन पूर्व हुई शराब बरामदगी के मामले में क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा घात लगाकर चौकीदार पर हमला किया गया है. जिसे चौकीदार के लौटने के उपरांत संबंधित सभी लोगों पर गंभीर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




