करंट से मौत पर हंगामा, जाम

Updated at : 19 Jul 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से मौत पर हंगामा, जाम

गुस्सा: सबमर्सिबल मिस्त्री का शव पहुंचने पर भड़का आक्रोश समस्तीपुर : सबमर्सिबल मिस्त्री का शव पहुंचने के बाद गुरुवार को दुधपुरा में परिजनों ने जमकर हंगामा किया़ लोग इस घटना में मिस्त्री को काम पर ले जाने वाले ग्रामीण पर एफआइआर एवं मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि दुधपुरा बलभद्रपुर […]

विज्ञापन

गुस्सा: सबमर्सिबल मिस्त्री का शव पहुंचने पर भड़का आक्रोश

समस्तीपुर : सबमर्सिबल मिस्त्री का शव पहुंचने के बाद गुरुवार को दुधपुरा में परिजनों ने जमकर हंगामा किया़ लोग इस घटना में मिस्त्री को काम पर ले जाने वाले ग्रामीण पर एफआइआर एवं मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि दुधपुरा बलभद्रपुर के बिजली मिस्त्री रुपेश कुमार साह की मौत बेगूसराय के मेघौल में करंट लगने से होगयी थी.

वह गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर बेगूसराय में सबमर्सिबल ठीक करने गया था़ जहां काम करते वक्त ग्यारह हजार वोल्ट की तार के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी थी. परिजनों का आरोप था कि उसे काम पर ले जाने वाले व्यक्ति ने इसकी कोई सूचना परिजनों को नहीं दी. गुरुवार को गांव में शव पहुंचने के बाद इसी मुद्दे को लेकर लोगों ने दुधपुरा में समस्तीपुर-ताजपुर पथ पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया.बाद में घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी समझाबुझा कर लोगों को शांत किया और आवागमन को बहाल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन