अपहृता की करायी गयी मेडिकल जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने अपहरण कांड की पीड़िता का बुधवार को मेडिकल जांच करवाया. साथ ही इस घटना में पकड़े गये सभी अपराधियों को भी न्यायालय में पेश किया़ जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया़ बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया भीड़ी टोल गांव से 21 मई की शाम अपराधियों ने […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने अपहरण कांड की पीड़िता का बुधवार को मेडिकल जांच करवाया. साथ ही इस घटना में पकड़े गये सभी अपराधियों को भी न्यायालय में पेश किया़ जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया़ बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया भीड़ी टोल गांव से 21 मई की शाम अपराधियों ने पिता के साथ बाइक से घर जा रही एक लड़की का अपहरण कर लिया था. अपराधियों ने अपहृता के पिता से लड़कीको मुक्त करने के लिए दो करोड़ की फिरौती मांगी थी. इस घटना में जिला पुलिस ने जहां अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था.
वहीं घटना मेंशामिल आधा दर्जन अपराधियों एवं उन्हें सहयोग करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था. उधर, मंगलवार की रात अपहरणकांड के खुलास के बाद वैशाली पुलिस भी समस्तीपुर पहुंची़ गिरफ्तार किये गये अपराधियों सेवैशाली पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने पूछताछ की. किस घटना को लेकर उन अपराधियों से पूछताछ की गयी इसपर गोपनीयता बरती जा रही है़ हालांकि वैशाली में हुई लूट की घटनाओं में भी इन अपराधियों के शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










