मामी को पटना में छोड़ फरार हुआ था उदय

नानी की हत्या कर मामी को लेकर हुआ था फरार मामले में भांजे पर दर्ज है हत्या व अपहरण का केस कल्याणपुर : नानी की हत्या के बाद भांजा संग फरार मामी हत्या से अनजान थी. हत्या की जानकारी पटना में मिली, जहां नोक-झोंक के बाद भांजा मामी को छोड़ भाग निकला. घटना तीन रोज […]
नानी की हत्या कर मामी को लेकर हुआ था फरार
मामले में भांजे पर दर्ज है हत्या व अपहरण का केस
कल्याणपुर : नानी की हत्या के बाद भांजा संग फरार मामी हत्या से अनजान थी. हत्या की जानकारी पटना में मिली, जहां नोक-झोंक के बाद भांजा मामी को छोड़ भाग निकला. घटना तीन रोज पूर्व कल्याणपुर थाने के डुमरबाना गांव में घटी थी. पटना से गिरफ्तारी के बाद पूनम ने पुलिस को बताया कि हत्या के समय मोहल्ले में एक शादी समारोह में थी.
हत्या के बाद उदय ने फोन कर बुलाया और गाड़ी में बैठाकर पटना की ओर ले गया. वहां जाने के बाद घटना की जानकारी मिली तो नोक-झोंक भी हुई, जहां से वह फरार हो गया. डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का बयान संदेहास्पद है.
हत्यारोपी भांजा उदय की गिरफ्तारी के बाद घटना का सही कारण सामने आयेगा. बता दे कि 16 मई की है. घटना में उदय कुमार ने अपनी नानी की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस दौरान वह अपने मामी पूनम कुमारी के संग फरार हो गया था, जो केसरिया में पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत है. घटना को ले पूनम के पति ने कल्याणपुर थाना में भांजा उदय पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










