दरभंगा जा रहा युवक गिरा, दोनों पैर कटे

Updated at : 07 May 2019 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा जा रहा युवक गिरा, दोनों पैर कटे

वारिसनगर : प्रखंड के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के धनहर गुमटी के समीप रविवार की रात ट्रेन से गिरकर सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना के भैरोपट्टी गांववासी गोविंद कुमार झा के पुत्र दीपक झा का दोनों पांव कट गया. थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद उसने मोबाइल से अपने घर व जीआरपी को फोन […]

विज्ञापन
वारिसनगर : प्रखंड के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के धनहर गुमटी के समीप रविवार की रात ट्रेन से गिरकर सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना के भैरोपट्टी गांववासी गोविंद कुमार झा के पुत्र दीपक झा का दोनों पांव कट गया. थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद उसने मोबाइल से अपने घर व जीआरपी को फोन किया.
जीआरपी की सूचना पर एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए भेजा गया. उसने बताया कि अपने घर से समस्तीपुर होते हुये दरभंगा जा रहा था. वहां से दिल्ली के लिये ट्रेन पकड़ता. दरभंगा जाने के दौरान ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था. इसी बीच रात दस बजे के आसपास वह ट्रेन से गिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन