टेबल फैन में आये करंट से किशोरी की हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा : अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा लायी गयी 16 वर्षीया किशोरी आरती कुमारी की मौत रास्ते में ही हो गयी.अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक किशोरी हसनपुर थाना क्षेत्र के बेला देवधा गांव की स्व भोला पासवान की पुत्री बतायी जाती है. परिजनों ने बताया है कि […]
विज्ञापन
रोसड़ा : अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा लायी गयी 16 वर्षीया किशोरी आरती कुमारी की मौत रास्ते में ही हो गयी.अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक किशोरी हसनपुर थाना क्षेत्र के बेला देवधा गांव की स्व भोला पासवान की पुत्री बतायी जाती है.
परिजनों ने बताया है कि अपने घर में टेबल फैन के पास किशोरी बैठी हुई थी. पंखे को अपनी ओर घुमाने के लिए उसने हाथ से पंखे को छुआ. पंखा छूते ही उसे करंट का जोर का झटका लगा.
घर के लोगों ने किसी तरह किशोरी को बेहोशी हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.परंतु स्थिति गंभीर होते देख उसे बेहतर इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा लाया गया.परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.किशोरी की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










