छापेमारी में 3.5 लाख की नकली पुस्तक जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2019 1:45 AM
रोसड़ा : दिल्ली से आये भारती भवन पुस्तक प्रकाशन की टीम ने शनिवार की देर शाम रोसड़ा के ब्लॉक रोड स्थित सिकंदर पुस्तक भंडार के दुकान व गोदाम में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की.छापेमारी टीम ने भारती भवन प्रकाशन के विभिन्न कक्षाओं के करीब साढे़ तीन लाख मूल्य के कुल 322 नकली पुस्तकें […]
रोसड़ा : दिल्ली से आये भारती भवन पुस्तक प्रकाशन की टीम ने शनिवार की देर शाम रोसड़ा के ब्लॉक रोड स्थित सिकंदर पुस्तक भंडार के दुकान व गोदाम में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की.छापेमारी टीम ने भारती भवन प्रकाशन के विभिन्न कक्षाओं के करीब साढे़ तीन लाख मूल्य के कुल 322 नकली पुस्तकें बरामद की.छापेमारी टीम को देखते ही दुकानदार हसनपुर के डुमरा निवासी राम चंडी महतो के पुत्र राम रक्षा महतो फरार हो गए.
मौके से टीम के साथ मौजूद पुलिस ने कर्मी ढट्ठा गांव निवासी स्व राजेंद्र राम के पुत्र फुल बाबू राम को गिरफ्तार कर लिया.टीम के साथ आए लीगल एडवाइजर गाजियाबाद के संजीव कुमार राघव ने इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा उक्त दुकानदार के विरुद्ध नकली किताब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थी.
उस शिकायतों की जांच की गई थी.तत्पश्चात जिला अधीक्षक समस्तीपुर हरप्रीत कौर के आदेशानुसार उक्त दुकानदार के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गयी है.उन्होंने बताया कि जब्त किए गये नकली पुस्तकों में कक्षा 1 से 12वीं तक की किताबें हैं.जिसके होलोग्राम नकली हैं.पुस्तक की प्रिंट भी नकली है. छापेमारी टीम में कंपनी से आये अधिकारी व रोसड़ा थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष के के मंडल समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










