रघुवर राय हत्याकांड में आरोपित की ससुराल में पुलिस ने की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 8:05 AM
विज्ञापन
वारिसनगर : कल्याणपुर थाने की पुलिस ने चर्चित पूर्व जिप उपाध्यक्ष रघुवर राय हत्याकांड में आरोपित के ससुराल में छापेमारी की. उसकी ससुराल रोहुआ गांव में एक राजनीतिक दल के नेता के घर में है. मंगलवार की रात नेता के घर पुलिस ने छापेमारी की. इसका नेतृत्व कल्याणपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह कर रहे थे. बताते […]
विज्ञापन
वारिसनगर : कल्याणपुर थाने की पुलिस ने चर्चित पूर्व जिप उपाध्यक्ष रघुवर राय हत्याकांड में आरोपित के ससुराल में छापेमारी की. उसकी ससुराल रोहुआ गांव में एक राजनीतिक दल के नेता के घर में है.
मंगलवार की रात नेता के घर पुलिस ने छापेमारी की. इसका नेतृत्व कल्याणपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह कर रहे थे. बताते चलें कि इस हत्याकांड में कल्याणपुर थाने जनार्दनपुर गांव निवासी प्रभात उर्फ बाबुल भी आरोपित है.
आरोपी बाबुल का ससुरारल रोहुआ गांव के एक राजनीतिक दल के नेता के यहां है. मंगलवार की रात कल्याणपुर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ उक्त गांव में आरोपित के ससुराल में छुपे होने की आशंका पर छापेमारी की. परन्तु उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा.
इधर, उक्त नेता ने बताया कि वे निजी काम से पटना गये हुए थे. बुधवार को लौटे हैं. पुलिस ने रात्रि में उनके घर की तलाशी ली. इस बाबत कई बार कल्याणपुर थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर संपर्क की कोशिश की गयी पर संपर्क नहीं हो पाया.
बताते चलें कि इसी वर्ष गत 24 जनवरी की सुबह पूर्व जिप उपाध्यक्ष रघुवर राय की अपराधियों ने गोली मार कर उनके घर के आवासीय परिसर में ही हत्या कर दी थी. घटना को लेकर क्षेत्र में कड़ा प्रतिकार किया गया था. हत्या के बाबत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










