समस्तीपुर : दो बहनों समेत तीन की मौत के बाद उपद्रव

आक्रोशितों ने थाने में की तोड़फोड़ वाहन फूंके, पुलिस ने की फायरिंग शिवाजीनगर (समस्तीपुर) : ओपी क्षेत्र के नरसिम्हा चौक के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे पूजा करने जा रहे खरसाम के राम नारायण मंडल के पुत्र हरिनंदन कुमार एवं गंगाराही गांव के शिवनारायण मंडल की […]
आक्रोशितों ने थाने में की तोड़फोड़ वाहन फूंके, पुलिस ने की फायरिंग
शिवाजीनगर (समस्तीपुर) : ओपी क्षेत्र के नरसिम्हा चौक के पास मंगलवार को ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे पूजा करने जा रहे खरसाम के राम नारायण मंडल के पुत्र हरिनंदन कुमार एवं गंगाराही गांव के शिवनारायण मंडल की पुत्री निशा कुमारी व नीतू कुमारी (दोनों बहनों) की मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने सड़क जाम कर दी.
जाम हटाने आयी ओपी पुलिस को भीड़ ने खदेड़ दिया. उग्र भीड़ पुलिसकर्मियों को खदेड़ते हुए थाने तक पहुंच गयी और वहां तोड़फोड़ की. उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की. इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया. लोगों ने शिवाजीनगर ओपी व हथौड़ी थाने की खड़ी पुलिस जीप में आग लगा दी.
इसके बाद उपद्रवियों ने पीएचसी पर हमला बोल दिया. पीएचसी के डॉक्टर टीपी चौधरी एवं मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों के साथ मारपीट भी की. उपद्रवियों ने वहां तोड़फोड़ की. सूचना मिलने पर पहुंचे डीएम चंद्रशेखर सिंह एवं एसपी हरप्रीत कौर के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों को खदेड़ा. उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं. पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










