तराई इलाके में फिर गिर सकते हैं ओले, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभार से बनेंगे गरज वाले बादल
Updated at : 13 Mar 2019 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. इसके असर से आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं. 15 मार्च के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है. यह आकलन है डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. इसके असर से आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं. 15 मार्च के आसपास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है. यह आकलन है
डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार का बताना है कि आगामी 17 मार्च तक पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
इस दौरान औसतन 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. दरभंगा एवं मधुबनी जिलों में 14 मार्च को पुरवा हवा रहने की संभावना है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों में सिंचाई स्थगित रखने का सुझाव दिया है.
गरमा मूंग व उरद की बुआई प्राथमिकता देकर करने को कहा है. इन दिनों आम के बगीचों में मंजर पूरी तरह आ चुका है. किसान आम में मंजर वाली अवस्था से फल के मटर के दाने के बराबर होने की अवस्था के मध्य किसी प्रकार का कोई भी कृषि रसायन का प्रयोग नहीं करें.
विकृत दिखने वाले मंजर को तोड़कर बाग से बाहर ले जाकर जला दें. बता दें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




