एलआइसी कैश लूट कांड में पुलिस की माथापच्ची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 6:23 AM
समस्तीपुर : एलआइसी कैश लूट कांड में पुलिस की माथापच्ची और बढ़ती जा रही है़ पुलिस को अपराधियों के भागने के रूट का पता तक नहीं चल पा रहा है़ अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद ताजपुर की ओर भागे जरूर, लेकिन उस दिशा में वे कहां तक गये इसका कुछ अता-पता नहीं चल […]
समस्तीपुर : एलआइसी कैश लूट कांड में पुलिस की माथापच्ची और बढ़ती जा रही है़ पुलिस को अपराधियों के भागने के रूट का पता तक नहीं चल पा रहा है़ अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद ताजपुर की ओर भागे जरूर, लेकिन उस दिशा में वे कहां तक गये इसका कुछ अता-पता नहीं चल सका है़
अपराधी लंबी दूरी तक गये या फिर कहीं आपपास ही शरण ले लिये. पुलिस अबतक इस मामले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे सकी है़ वैसे पुलिस पूसा, ताजपुर, कल्याणपुर सहित कई रूट को खंगाल चुकी है, लेकिन उसे कुछ भी हाथ नहीं लग सका, पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में बस लकीरें पीट रही है़ अपराधी इतने शातिर थे कि अपने भागने के रूट में अपनी कोई सुराग नहीं छोड़ा़ पुलिस कई रूट के तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल चुकी है, लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लग सका है़ घटना स्थल पर गोली मारते और पैसे से भरा बैग लूटने की जो तस्वीर सीसीटीवी में कैद है वह पुलिस के किसी काम की नहीं है़
कैमरे की घटना स्थल से अधिक दूरी होने के कारण तस्वीर साफ नहीं है़ वैसे पुलिस की एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुये बिना वरीय पदाधिकारी के आदेश के मुजफ्फरपुर तक पहुंच गई़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके लिये टीम को वरीय पदाधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ी और उसे वहां से बैरंग लौटना पड़ा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










