समस्तीपुर : पति-पत्नी का झगड़ा छुड़ाना पड़ोसी महिला और उसके दामाद को पड़ा भारी, …पढ़ें पूरा मामला

समस्तीपुर : जिले के विद्यापतिनगर थाना के चकुंवर गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं, उसके दामाद को कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी का दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर […]
समस्तीपुर : जिले के विद्यापतिनगर थाना के चकुंवर गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं, उसके दामाद को कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया गया. जख्मी का दलसिंहसराय के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है. वहीं, आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है.
घटना के संबंध में ग्रामीणों का बताना है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गांव का जगबंधु राय किसी बात को लेकर पत्नी सुशीला देवी की पिटाई कर रहा था. महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोस में रहनेवाली फरकिया देवी नामक महिला दोनों के बीच बीच-बचाव करने वहां पहुंची. इसी क्रम में जगबंधु राय ने उस पर गोली चला दी. जो फरकिया देवी के गर्दन में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. गोली की आवाज सुन फरकिया देवी का दामाद बिनबोचहा निवासी संजय राय भी वहां आया. इसके बाद आरोपी ने उसके ऊपर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया. जहां, संजय की हालत चिंताजनक बतायी गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










