ओपी थाना क्षेत्र से लेकर एसपी के वाहन तक के लिए निर्धारित है 110 लीटर डीजल

समस्तीपुर : पुलिस की छवि में सुधार लाने के सरकारी दावे मात्र दिखावे के ही साबित हो रहे हैं. संसाधनों में व्यापक सुधार लाये बिना यह कहीं से भी संभव नहीं दिख रहा है़ जिला पुलिस का पूरा सिस्टम ही जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है़ खासकर जिले के थानों की गाड़ियां […]
समस्तीपुर : पुलिस की छवि में सुधार लाने के सरकारी दावे मात्र दिखावे के ही साबित हो रहे हैं. संसाधनों में व्यापक सुधार लाये बिना यह कहीं से भी संभव नहीं दिख रहा है़ जिला पुलिस का पूरा सिस्टम ही जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है़ खासकर जिले के थानों की गाड़ियां महीने में 12 दिन से अधिक जुगाड़ के ईंधन पर ही चलती है़ आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सरकार ने पुलिस की सभी वाहनों के लिए प्रति महीने 110 लीटर डीजल आवंटित कर रखा है़ जबकि पुलिस बाइकों के लिए प्रति बाइक 15 लीटर पेट्रोल का आवंटन होता है़ लेकिन वास्तविकता यह है कि महीने में 15 से 18 दिन भी विभागीय ईंधन से थानों के वाहन चल नहीं पाते हैं. वहीं, मुफस्सिल, कल्याणपुर, वारिसनगर, विभूतिपुर जैस बड़े क्षेत्रफल वाले थानों की गाड़ियां,तो आठ से दस दिन भी विभागीय ईंधन से नहीं चल पाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




