#Bihar : जनहित एक्सप्रेस से टकराई ऑटो, उड़े परखच्चे, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2018 9:12 AM
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन और ऑटो की भीषण भिड़ंत हो गयी जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गये. हादसे में ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक मौत होने की खबर है. घटना समस्तीपुर में बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर हुई. खबरों के अनुसार विद्यापति नगर-हरपुर बोचहा के फाटक संख्या 11 पर ऑटो गुजर रहा था जो मानवरहित है. […]
समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर में ट्रेन और ऑटो की भीषण भिड़ंत हो गयी जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गये. हादसे में ऑटो ड्राइवर की दर्दनाक मौत होने की खबर है. घटना समस्तीपुर में बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर हुई. खबरों के अनुसार विद्यापति नगर-हरपुर बोचहा के फाटक संख्या 11 पर ऑटो गुजर रहा था जो मानवरहित है. ऑटो गुजरने के दौरान ट्रैक पर जनहित एक्सप्रेस आ गयी.
ऑटो ड्राइवर को अंदाजा नहीं था कि ट्रैक पर ट्रेन आएगी. मानवरहित फाटक होने की वजह से ऑटो ट्रैक पर से गुजर रहा था. लेकिन ट्रेन के आ जाने से दोनों में भिड़ंत हो गयी. घटना में ट्रेन की टक्कर से ऑटो दूर एक गड्ढे में जा गिरा. घटनास्थल पर ही ड्राइवर ने दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना आरपीएफ और रेल पुलिस को दी गयी जिसके बाद वह मौके पहुंची और ड्राइवर के शव को अपने कब्जे में ले लिया. अब तक ऑटो ड्राइवर की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










