ePaper

समस्तीपुर : ट्रक और टेम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत, छह घायल, गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे ऑटो सवार

Updated at : 15 Jun 2018 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : ट्रक और टेम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत, छह घायल, गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे ऑटो सवार

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के चौसिमा गांव के समीप एनएच-28 पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं, इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी स्थित एक निजी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाने के चौसिमा गांव के समीप एनएच-28 पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और टेंपो के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं, इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी स्थित एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. सभी मृतक मुसरी घरारी थाने के विश्वंभरपुर एलौथ के रहनेवाले थे. जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के झमटिया स्थित गंगा में स्नान कर ऑटो से लौट रहे यात्रियों की घर पहुंचने के पहले ही सड़क हादसे के शिकार हो गये.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है. मृतकों में विश्वनाथ दास की पत्नी चुनिया देवी, स्व. महेंद्र दास की पत्नी परिया देवी शामिल हैं, जबकि दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं, घायलों में रंजू देवी, कमली देवी, सुनैना देवी को इलाज के लिए मुसरीघरारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन