मंडल के चार स्टेशन सहित गुजरने वाली ट्रेनें होंगी बायो टॉयलेट से लैस

Published at :30 May 2018 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
मंडल के चार स्टेशन सहित गुजरने वाली ट्रेनें होंगी बायो टॉयलेट से लैस

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के तहत गुजरने वाली सभी ट्रेनों को बायो टॉयलेट से लैस किया जायेगा. इसके अलावा मंडल के चार स्टेशनों को भी इस सुविधा से युक्त करने की तैयारी शुरु कर दी गयी है. इसमें दरभंगा स्टेशन पर 2, मधुबनी में 1, जयनगर में 1 व सीतामढ़ी में 2 प्लेटफाॅर्म को […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के तहत गुजरने वाली सभी ट्रेनों को बायो टॉयलेट से लैस किया जायेगा. इसके अलावा मंडल के चार स्टेशनों को भी इस सुविधा से युक्त करने की तैयारी शुरु कर दी गयी है. इसमें दरभंगा स्टेशन पर 2, मधुबनी में 1, जयनगर में 1 व सीतामढ़ी में 2 प्लेटफाॅर्म को इस सुविधा से जोड़ा जा रहा है. इसके अलावा मंडल में अब तक गुजरने वाली 1000 कोच में से 299 कोच में यह सुविधा बहाल कर दी गयी है. जबकि मंडल के अंतर्गत पड़ने वाली सकरी बिरौल रेलखंड को विगत साल ही ट्रेन को बायोटॉयलेट से जोड़कर खंड को ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है.

रोजाना दो कोच में हो रहा बदलाव
मंडल के यांत्रिक विभाग की ओर से बताया गया कि साल 2019 में शत प्रतिशत कोच को बॉयो टॉयलेट से लैस करने का निर्णय लिया गया. इसके लिये शेड में रोजाना दो कोच को इस तरह की टॉयलेट से लैस करने का काम किया जा रहा है. इसमें पुराने पड़े टॉयलेट को बदलकर नये ढंग के टॉयलेट लगाये जा रहे हैं. जिससे मानव मल अब रेल ट्रेक पर नहीं गिरेंगे. इसमें टॉयलेट के अंदर ही मल को बैक्टीरिया की सहायता से पानी में बदल दिया जायेगा. वहीं सकरी बिरौल रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेन के सभी बॉगी को इस सुविधा से जोड़ दिया गया है.
एक हजार में 299 कोच को बायो टॉयलेट से किया गया युक्त
सकरी बिरौल रेलखंड पहले ही
बन चुका है ग्रीन कॉरीडोर
बोले डीसीएम
समस्तीपुर रेल मंडल के डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से इस तरह के टॉयलेट को बढ़ावा दिया जा रहा है. रेलवे की ओर से अधिक से अधिक कोच में इस सुविधा को शुरू करने को कहा गया है. मंडल की यह कोशिश है कि वित्तीय साल तक अधिक से अधिक कोच में यह सुविधा शुरू हो सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन