बिहार : समस्तीपुर में युवक ने प्रेमिका के पिता को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

समस्तीपुर:बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा थाना के धर्मागतपुर बथुआ गांव में रविवार की सुबह एक किसान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गांव के रामजी राम के रूप में कई गयी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया है. […]
समस्तीपुर:बिहार के समस्तीपुर जिले के पूसा थाना के धर्मागतपुर बथुआ गांव में रविवार की सुबह एक किसान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान गांव के रामजी राम के रूप में कई गयी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया है. दूसरी ओर घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़िया चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
घटना के संबंध में बताया गया है कि रामजी राम दूध का कारोबार करता था और रविवार की सुबह वह दूध लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था. इसी क्रम में वह जैसे ही पहुंचा पहले से घात लगाए गांव के ही गोविंद कुमार उर्फ सोनू नाम के युवक से उसका रास्ता रोक लिया और चाकुओं से शरीर पर वार कर दिया. जिससे रामजी बुरी तरह जख्मी हो गया और घटना अस्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकला.
ग्रामीणों का बताना है कि गोविंद कुछ माह पूर्व रामजी की पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था. इधर, कुछ दिन गोविद ने उसकी पुत्री स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया. पुत्री के वापस आने के बाद रामजी गोविंद पर अपनी पुत्री से शादी करने का दवाब डाल रहा था. मामले को लेकर रामजी गांव की पंचायत और थाना भी गया था. ग्रामीणों की माने तो इससे गोविद खफा था और इसी कारण रविवार को उसने रामजी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




