बिहार : समस्तीपुर में युवक को मारी गोली, दरभंगा रेफर, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर :बिहार के समस्तीपुर में मुफस्सिल थाना के जितवारपुर निजामत गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के जांघ में लगी है. परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देख दरभंगा रेफर कर दिया. […]
समस्तीपुर :बिहार के समस्तीपुर में मुफस्सिल थाना के जितवारपुर निजामत गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली युवक के जांघ में लगी है. परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को देख दरभंगा रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति मामले की छानबीन में जुट गये है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव के रामाशीष राम का पुत्र अजय कुमार गुरुवार की शाम घर के बाहर खड़ा था इसी क्रम में किसी ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जख्मी युवक का छोटा भाई बाहर निकला तो अजय को छटपटाते देखा इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल लाया गया. घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नही हो सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




