कालाजार के 87 मरीज चिह्नित

समस्तीपुर : जिले में इस वर्ष अबतक कालाजार के 87 मरीजों को चिह्नित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से फैलाये जा रहे जागरूकता के कारण पिछले कुछ वर्षों में मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गयी है. विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में कालाजार की रोकथाम को लेकर घरों में […]
समस्तीपुर : जिले में इस वर्ष अबतक कालाजार के 87 मरीजों को चिह्नित किया गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से फैलाये जा रहे जागरूकता के कारण पिछले कुछ वर्षों में मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गयी है. विभाग की ओर से जिले के सभी प्रखंडों में कालाजार की रोकथाम को लेकर घरों में छिड़काव कराया जा रहा है.
सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय व रोसड़ा में कालाजार के मरीजों के इलाज की व्यवस्था है. इसके अलावे जिले में कहीं भी कालाजार के मरीज चिह्नित होते हैं, तो प्राइवेट डॉक्टरों को भी कालाजार मरीज को सदर अस्पताल भेजना है. दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार बुखार होने पर भी कालाजार होने की आशंका होती है. सदर अस्पताल में इसके लिए जांच की सुविधा उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










