बिहार : समस्तीपुर में ठेकेदार समेत दो को मारी गोली

Updated at : 30 Aug 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में ठेकेदार समेत दो को मारी गोली

समस्तीपुर :बिहारके समस्तीपुर में वैनी ओपी के वैनी बाजार के पास मंगलवार देर रात सवा 10 बजे बाइक सवार दो अपराधियों नेठेकेदार सचिन कुमार व सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर अवस्था में दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बतायी जाती है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर :बिहारके समस्तीपुर में वैनी ओपी के वैनी बाजार के पास मंगलवार देर रात सवा 10 बजे बाइक सवार दो अपराधियों नेठेकेदार सचिन कुमार व सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गंभीर अवस्था में दोनों को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बतायी जाती है. बताया जाता है कि गणेश पूजा को लेकर वैनी बाजार के पास मेला लगा हुआ है.

वैनी के रहनेवाले ठेकेदार सचिन मेला घूम रहे थे. इसी दौरान हेलमेट लगाये दो अपराधी मौके पर पहुंच कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिसमें सचिन व सोनू को गोली लग गयी. एक के सीने व दूसरे के सिर में गोली लगी है. फायरिंग होते ही मौके पर अफरातफरी मच गयी. आननफानन मेंं दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

मामले पर डीएसपी सदर तनवीर अहमद ने बताया कि घटनास्थल की छानबीन की गयी है. ठेकेदार के निजी रंजिश से लेकर कई एंगल पर छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन