घर में आग लगने से पति-पत्नी व दो बेटियों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jul 2017 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पूसा (समस्तीपुर) : पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव में बुधवार की रात पति, पत्नी व दो बेटियों की मौत आग से झुलस कर हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. मृतकों में मुकेश कुमार (32), पत्नी रूपा देवी (30) व पुत्री आंचल कुमारी […]
विज्ञापन
पूसा (समस्तीपुर) : पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव में बुधवार की रात पति, पत्नी व दो बेटियों की मौत आग से झुलस कर हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. मृतकों में मुकेश कुमार (32), पत्नी रूपा देवी (30) व पुत्री आंचल कुमारी (9) व अर्चना कुमारी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि ढिबरी से आग लगी है. पड़ोसी ने बताया कि बुधवार की शाम मुकेश घर आया. रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी की आवाज आ रही थी.
देर रात करीब 12 बजे शौच जा रहे एक व्यक्ति की नजर उसके घर पर पड़ी, तो देखा कि वहां से आग की लपटें उठ रही हैं. लोगों ने बताया कि मुकेश की शादी 12 साल पहले मुजफ्फरपुर जिले के तारछन निवासी राधेश्याम महतो की बेटी रूपा से हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










