पूसा में दो बेटियों के साथ जल कर दंपती की मौत

Published at :14 Jul 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
पूसा में दो बेटियों के साथ  जल कर दंपती की मौत

दर्दनाक हादसा. ढिबरी से आग लगने की बतायी जा रही बात पूसा (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के महमदा गांव में बुधवार की रात दो बेटियों के साथ दंपती की जल कर मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार को सुबह पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया. मृतक के चाचा के सहयोग […]

विज्ञापन

दर्दनाक हादसा. ढिबरी से आग लगने की बतायी जा रही बात

पूसा (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के महमदा गांव में बुधवार की रात दो बेटियों के साथ दंपती की जल कर मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर गुरुवार को सुबह पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया. मृतक के चाचा के सहयोग से सभी का अंतिम संस्कार करा दिया. मृतकों में परिवार का मुखिया मुकेश कुमार (32), पत्नी रुपा देवी (30) व पुत्री आंचल कुमारी (9) व अर्चना कुमारी शामिल हैं. पुलिस घटना का कारण ढिबरीपूसा में दो…से लगी आग मान रही है.
बगलगीर का कहना है कि अन्य दिनों की भांति ही बुधवार की संध्या दैनिक मजदूरी करने
के बाद मुकेश अपने घर वापस लौटा था. खाना खाने के बाद रात 9 से 10 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी की हल्की-हल्की आवाज आ रही थी.
नशापान की लत के कारण आये दिन इस तरह की हो रही बातों पर लोगों ने ध्यान नहीं दिया. रात करीब 12 बजे शौच जाने के क्रम में किसी की नजर मुकेश के घर के अंदर से उठती आग की लपटों पर पड़ी. घर की खुली खिड़की से धुआं निकल रहा था. इसे देख कर
ग्रामीण के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर आंगन में जाने वाले मुख्य द्वार का दरवाजा तोड़ कर लोग अंदर दाखिल हुए.
पानी डाल कर आग बुझाना शुरू कर दिया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक दंपती समेत दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के बाद शवों का अंतिम संस्कार करा दिया. मुकेश के चाचा सोगारथ महतो ने सभी को मुखाग्नि दी.
थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ढिबरी से आग लगने के कारण मौत होना प्रतीत होता है. इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर जांच की जायेगी.गर्भवती थी रुपास्थानीय लोगों का कहना है कि दो बेटियों की मां रुपा को परिवार सींचने का बड़ा शौक था. बेटियों को पास के ही स्कूल में भेज कर पढ़ा रही थी. मुफलिसी में दांपत्य जीवन की बगिया को काटने वाली रुपा को बेटे की चाहत भी थी.
फिलवक्त वह फिर से गर्भवती थी. इस घटना में उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गयी.मुजफ्फरपुर से आये ससुर लाश देख कर लौटेस्थानीय लोगों का कहना है कि मुकेश की शादी 12 वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर जिला के तारछन निवासी राधेश्याम महतो की पुत्री रुपा से हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर मुकेश के ससुर महमदा पहुंचे. घटना की जानकारी लेने के बाद वह वापस लौट गये. पुत्री की मौत से अंदर तक टूट चुके राधेश्याम महतो ने कहा कि अब तो बेटी का पूरा घर ही उजड़ गया. दामाद, नतनी भी नहीं रहे.
घटना की सूचना मिली है. अंत्परीक्षण रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चल पायेगा. फिलहाल पुलिस सभी विंदुओं को ध्यान में रख कर तफ्तीश में जुटी है. मो. तनवीर, डीएसपी, समस्तीपुर
पुलिस के आने पर ग्रामीणों ने बुझायी आग
किसी भी हालत में बेिटयों को बचाना चाहता था मुकेश
बुधवार की मनहूस रात में मुकेश के परिवार के साथ क्या हुआ. यह बताने के िलए अब इस दुिनया में कोई नहीं है, लेिकन मौके को देख कर जैसा लग रहा है. उससे साफ लगता है िक िकसी भी कीमत पर मुकेश अपनी बेिटयों को बचा लेना चाहता था.
िकसी भी हालत में
उसका शव बेिटयों से िलपटा िमला. ऐसा लगता है िक आग का अंदाजा उसे लग गया था, जब वह लपटों में िघरा होगा, तो उसने खुद की परवाह नहीं की और बेिटयों को बचाने के िलए ढाल बन गया, लेिकन िनयति को कुछ और ही मंजूर था. हादसे में िकसी की जान नहीं बची. परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गयी. मुकेश का शव बेिटयों के साथ जहां बेड पर था. वहीं, उनकी पत्नी रूपा बेड के पास ही जली पड़ी िमलीं. िजस हालत में शव िमले. उसको लेकर गांव के लोग चर्चाएं कर रहे थे. पूरे गांव में मातम का माहौल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन