प्याज लदे ट्रक से शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता . पुलिस ने हरियाणा के ट्रक को किया जब्त, चालक गिरफ्तार समस्तीपुर/पूसा : थाना क्षेत्र के धोवगामा गांव में मनोहर ठाकुर के घर के पास प्याज लदे ट्रक से पुलिस ने तीन बोतल शराब बरामद की. इसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी […]
विज्ञापन
सफलता . पुलिस ने हरियाणा के ट्रक को किया जब्त, चालक गिरफ्तार
समस्तीपुर/पूसा : थाना क्षेत्र के धोवगामा गांव में मनोहर ठाकुर के घर के पास प्याज लदे ट्रक से पुलिस ने तीन बोतल शराब बरामद की. इसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी है. गिरफ्तार हुआ चालक हरियाणा निवासी जसपाल सिंह का पुत्र दीपक सिंह है.
पुलिस के समक्ष उसने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के ओरवाई थाना क्षेत्र के अम्मा सोहिजन निवासी मुकुंद कुमार नामक व्यक्ति हरियाणा से प्याज का कारोबार करता है. इसी सिलसिले में उसके ट्रक को किराये पर लिया गया था. इस पर प्याज लदी थी. मुजफ्फरपुर गोला रोड में उसने मुकुंद का प्याज उतारा. इसके बाद उसी के कहने पर वह पूसा थाना क्षेत्र के धोवगामा निवासी सुमित कुमार के घर पर प्याज उतारने के लिए आया था. मुजफ्फरपुर में प्याज उतरा है.
अब ट्रक में शराब की बोतलें कहां से आयी इसका उसे कुछ पता नहीं है. थानाध्यक्ष रतन पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरियाणा से ट्रक पर प्याज की आड़ में शराब की बड़ी खेप मंगायी जा रही है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी तो ट्रक से तीन बोतल शराब मिली है.
इसी आधार पर चालक को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में चालक के दीपक सिंह एवं अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुकुंद व सुमित दोनों संबंधी हैं. पुलिस बारीकी से इस मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










