चकलालशाही में प्रेमिका को छोड़ फरार हुआ प्रेमी

Published at :11 Jul 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
चकलालशाही में प्रेमिका को छोड़ फरार हुआ प्रेमी

मोरवा : साथ जीने मरने की झूठी कसमें खाकर फरार हुए प्रेमी युगल 10 किलोमीटर भी साथ नहीं निभा सके. चकलालशाही चौक पर खुद को परेशानी में पड़ता हुआ भांप कर आशिक अपने महिला प्रेमिका को छोड़ कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद सजग हुए लोगों ने उससे पूछताछ के बाद हलई पुलिस […]

विज्ञापन

मोरवा : साथ जीने मरने की झूठी कसमें खाकर फरार हुए प्रेमी युगल 10 किलोमीटर भी साथ नहीं निभा सके. चकलालशाही चौक पर खुद को परेशानी में पड़ता हुआ भांप कर आशिक अपने महिला प्रेमिका को छोड़ कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद सजग हुए लोगों ने उससे पूछताछ के बाद हलई पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने सोमवार को उसे अपने परिजनों के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक, पातेपुर थाना क्षेत्र की एक महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. शादी के बाद से वह अपने नाना-नानी की सेवा करने के लिए पटोरी चली आयी. यहां रहते हुए महिला एक युवक के झांसे में आ गयी. सात फेरों के बंधन को भूल कर वह नयी दुनिया बसाने के चक्कर में रविवार को अपने ननिहाल से युवक के साथ फरार हो गयी. चकलालशाही चौक पर पहुंचने के बाद कहीं जाने की फिराक में थे.
इसी बीच कुछ युवकों को इनके ऊपर शक हुआ. पूछताछ करने के दौरान युवक मौके से भाग निकला. इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ के क्रम में महिला ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपने घर का पता ठिकाना भी बताया. इसके बाद युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव व जिला पार्षद राजकेश्वर पासवान ने उसके परिजनों को सूचना दी. सोमवार को सूचना पर पहुंची महिला की मां व नाना को पुलिस ने उसे सौंप दिया.
पातेपुर की रहनेवाली है महिला, नाना की सेवा में रह रही पटोरी में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन