मत्स्यजीवी चुनाव के लिए 20 हजार मतदाता आज डालेंगे वोट

Published at :11 Jul 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
मत्स्यजीवी चुनाव के लिए 20 हजार मतदाता आज डालेंगे वोट

समस्तीपुर : जिले के छह प्रखंडों में मतस्यजीवी सहयोग समिति के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 20 हजार से अधिक मतदाता अपना वोट डालेंगे. मतदान सुबह सात से शाम तीन बजे तक किया जायेगा. मतदान के तुरंत बाद प्रखंडों में बनाये गये बूथों में मतगणना शुरू कर दी जायेगी. सबसे अधिक मतदाता बिथान व […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के छह प्रखंडों में मतस्यजीवी सहयोग समिति के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 20 हजार से अधिक मतदाता अपना वोट डालेंगे. मतदान सुबह सात से शाम तीन बजे तक किया जायेगा. मतदान के तुरंत बाद प्रखंडों में बनाये गये बूथों में मतगणना शुरू कर दी जायेगी. सबसे अधिक मतदाता बिथान व शिवाजीनगर में हैं. बिथान को दो सेक्टरों में विभाजित किया गया है. इसके लिए सात सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है.

मतदान के दौरान 200 मीटर के दायरे में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. पीठासीन पदाधिकारी के अलावा किसी भी मतदान कर्मी को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी है. शिवाजीनगर, सिंघिया, बिथान, विभूतिपुर, कल्याणपुर व ताजपुर में मतस्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव होगा. इसमें करीब 150 से अधिक उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिये खड़े हुये हैं. मतदान में विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन