दो ग्रुप में बंटा रेलवे क्षेत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक . नप अध्यक्ष ने जेइ की गैर मौजूदगी पर उठाये सवाल समस्तीपुर : नगर भवन में आयोजित नप की पहली बोर्ड की बैठक में नव निर्वाचित पार्षद शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहर की साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों से लेकर कार्यालय के कार्यकलापों, राजस्व व शहर के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा […]
विज्ञापन
बैठक . नप अध्यक्ष ने जेइ की गैर मौजूदगी पर उठाये सवाल
समस्तीपुर : नगर भवन में आयोजित नप की पहली बोर्ड की बैठक में नव निर्वाचित पार्षद शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहर की साफ-सफाई से जुड़े मुद्दों से लेकर कार्यालय के कार्यकलापों, राजस्व व शहर के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करते हुए क्लीन व ग्रीन समस्तीपुर बनाने के प्रति सजग दिखें. बैठक में नप इओ देवेंद्र सुमन ने नव निर्वाचित पार्षदों को बताया कि वार्ड संख्या 16 व 28 जो रेलवे क्षेत्र में आता है उससे भी राजस्व प्राप्ति के लिए कार्ययोजना तैयार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि रेलवे क्षेत्र को दो ग्रुपों में बांटा गया है. दक्षिणी क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. लेकिन उत्तरी क्षेत्र में रेट ज्यादा होने के कारण टेंडर की प्रक्रिया नहीं हो सकी.
उन्होंने बताया कि नप के पास 70 सफाईकर्मी हैं, जिन पर प्रति माह वेतन पर 25 से 28 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं. शहर की साफ-सफाई का जिम्मा आउटसोर्सिंग को सौंपी गयी है. संबंधित एनजीओ को सभी पार्षदों से मिलकर साफ-सफाई का काम पूरी तत्परता के साथ करने का सख्त निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में कुछेक पार्षदों ने पूर्व में कार्यरत एनजीओ का हवाला देते हुए कई सवाल दागे. सवालों का जवाब देते हुए इओ ने बताया कि पार्षदों के रिपोर्ट पर ही एनजीओ का भुगतान किया जायेगा. लापरवाही बरतने पर पहले जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जायेगी. कार्यशैली में सुधार नहीं दिखा, तो ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा. जलजमाव के मुद्दे पर जब कुछेक पार्षदों ने इओ को घेरना चाहा तो इओ ने एजेंसियों पर दोषारोपण करते हुए पल्ला झाड़ लिया. इओ ने कहा कि शहर की विभिन्न भागों में अलग-अलग एजेंसियों ने नाला निर्माण कराया है.
इस वजह से नाला निर्माण का कार्य सही ढंग से संपादित नहीं किया गया. इस कारण से बहाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. इसी मुद्दे पर जवाब देने के क्रम में इओ ने शहर के एक नाले की सफाई से जुड़े बातों का खुलासा किया, तो सभी पार्षद चौक उठें. इओ ने बताया कि नाले की सफाई के क्रम में करीब 200 से अधिक शराब की बोतलें नाले में पायी गयीं. इस क्रम में नप अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने जब नप के जेइ को तलब किया, तो वे बैठक से अनुपस्थित पाये गये. उन्होंने दोनों जेइ को एक सप्ताह के अंदर जल निकासी के लिए डीपीआर तैयार कर देने का सख्त निर्देश दिया.
शिकायत के लिए जारी होगा टॉल फ्री नंबर : शहरवासियों की शिकायत को दूर करने के लिए नप प्रशासन जल्द ही प्रशासनिक कार्यालय में शिकायत से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिये संभाग बना कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. साथ ही टॉल फ्री नंबर भी जारी किया जायेगा. ताकि शहरवासी सीधे शिकायत दर्ज करा सकें. वहीं शहर के विभिन्न भागों में हैंडबिल फेंकने वालों पर भी कार्रवाई करने की बात बतायी गयी. इओ ने कहा कि हैंडबिल फेंकने वालों पर जुर्माना लगाते हुए
प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जायेगा. इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर जुर्माना भी लगाया जायेगा.
शहर की साफ-सफाई व जलजमाव से जुड़े मुद्दों पर बहस
टैक्स दारोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि होल्डिंग टैक्स से अब तक 8727270 रुपये राजस्व प्राप्त हुए हैं. 31 मार्च से पूर्व इस मद में 20889781 रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई थी. वार्षिक लक्ष्य 15826646 रुपये का प्राप्त है. अबतक 55.14 फीसदी राजस्व की प्राप्ति हुई है. टैक्स दारोगा ने बताया कि अप्रैल व मई माह में 6950627 व जून में 1776643 रुपये वसूली हुई है. एक अप्रैल 2017 से पूर्व नप क्षेत्र में 8584 होल्डिंग थे. गत माह में होल्डिंग की संख्या में 8609 बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










